न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

UP Board 12th Exam Leak: आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा इन जिलो में रद्द

On: March 30, 2022 8:26 AM
Follow Us:

exam-Leak-8524454564.jpg
सांकेतिक तस्वीर



आज़मगढ़: UP Board 12th Exam Leak- यूपी में एक बार फिर पेपर लीक हुआ है. इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का इंग्लिश का पेपर लीक हुआ है. जिसके चलते 275 एग्‍जाम सेंटरों पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है. 

आज़मगढ़ बलिया जिले में इंग्लिश का पेपर लीक होने पर आज़मगढ़ के सभी सेंटरों पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है. 

परीक्षार्थियों को अगली डेट पर परीक्षा देनी होगी. सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दे दी गई है. 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

बागपत जनपद समेत 23 अन्य जनपदों मे दोपहर की पाली मे होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर दी गई है. डीएम राजकमल यादव ने इसकी जानकारी दी है. 

जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज 30 मार्च को इंटरमीडिएट दूसरी पाली की अंग्रेजी की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर निरस्त कर दी गई है.

इन जिलों में रद्द हुई परीक्षा 

जिन ज़िलों में परीक्षा रद्द हुई है उनमें- आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा, शामली.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो गई है. बुधवार 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर होना था. 

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

UPMSP ने इस परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए थे. राज्य के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई थी

यही नहीं परिषद में कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया था, ताकि परीक्षा केंद्र पर चोरी और धांधली की घटनाएँ ना हो. 

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया जिसके चलते लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं. एग्‍जाम की नई डेट अब जल्‍द जारी की जाएगी.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment