शहीदी दिवस पर दुष्यंत चौटाला संग मेराथन दौड़े हरियाणा के हज़ारों युवा

Published On: March 23, 2022
Follow Us

शहीदी दिवस पर मैराथन दौड़


उचाना/चंडीगढ़: हरियाणा के जींद जिला का उचाना कस्बा उस समय ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना, जबशहीदे आज़मभगत सिंह, राजगुरु सुखदेव के शहीदी दिवस पर हजारों युवा हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आह्वान पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

 

यूथआइकॉन कहे जाने वाले दुष्यंत चौटाला हमेशा ही एकनएविचारको लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं. इस बार उन्होंने 23 मार्च शहीदी दिवस का अवसर चुना. क्योंकि हमारे देश में भगतसिंह के लिए हर युवा के दिल में अलग ही राष्ट्र भक्ति की लौ धधकती रहती है. युवाओं की इसी असीम ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों की ओर मोड़ने के लिए ही यह ऐतिहासिक दिन चुना गया. स्वयं दुष्यंत चौटाला ने भगतसिंह की जीवनी को कई बार पढ़ा है.वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए डिप्टी सीएम ने मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशा की दुष्प्रवृत्ति से दूर करने का जो आह्वान एवं अपील की है, माना जा रहा है कि वह दूरगामी परिणाम देने वाली साबित होगी.

 

सुबहसवेरे चार बजे ही युुवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं मैराथन के आरंभिक स्थान पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे. दुष्यंत चौटाला ने जब खटकड़ टोल से मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया तो युवाओं के जोश और जुनून के साथ स्वयं भी दौड़ने लगे. उनके साथ राज्य मंत्री अनूप धानक, जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने भी साथ दौड़कर युवाओं का हौसला बढ़ाया. मैराथन में भागीदारी कर रहे युवाओं पर जब रास्ते मे हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की गई तो चहुँओर एक नई स्फूर्ति उमंग भर गई तथा दुष्यंत चौटाला जिंदाबाद के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया.

 

करीब 12 किलोमीटर के इस मैराथन के रास्ते में भारी भीड़ थी. चारों तरफ माहौल दुष्यंतमय बना हुआ था. भीड़ के कारण कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई थी परन्तु वालंटियर तथा पुलिस की व्यवस्था से  किसी को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. जगहजगह नींबूपानी के इंतजाम किए हुए थे. किसी भी परिस्थिति के लिए मेडिकल प्रबंध अलर्ट थे. युवाओं के जोश का तो कहना ही क्याकई बुजुर्ग भी धोती को अंट में ठूंस कर मैराथन में भागे. एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति दुष्यन्त चौटाला से इतने प्रभावित हुए कि वे अपनी शारीरिक पीड़ा को भूलकर मैराथन में  सामर्थ्य अनुसार दौड़े, उसको उपमुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर सम्मानित किया.

 

आज के शहीदी दिवस पर आयोजित इस सफल कार्यक्रम की बात की जाए तो यह साफ हो गया है कि दुष्यंत चौटाला के निमंत्रण अगुवाई में पहुंचीभगत सिंह की सेनाने राज्य की युवाशक्ति के लिए नई इबारत लिख दी है.

 

इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, जगदीश सिहाग, जिला उपायुक्त डॉ मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया, एडीसी साहिल गुप्ता, एसीयूटी दीपक कारवां, नरवाना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह बेनीवाल, जींद के एसडीएम डॉ वेद प्रकाश, जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह, नगराधीश अमित कुमार, शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक प्रवीण कुमार तथा जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment