दुष्यंत चौटाला का दावा: हर वर्ग के हित में 43 प्रतिशत घोषणाएं पूरी की

Published On: March 29, 2022
Follow Us
पूंडरी में जनसभा को संबोधित करते हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला.



पूंडरी/चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार समूचे प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को लोगों के दरवाजे और दहलीज तक पहुंचा रही है. 

उन्होंने पूंडरी को उपमंडल बनाने की मांग के दृष्टिगत कहा कि फिजिबिलिटी होने पर प्राथमिकता से सबसे पहले पूंडरी को ही उपमंडल बनाने का काम किया जाएगा. 

उपमुख्यमंत्री पूंडरी क्षेत्र के लिए 38 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास तथा उदघाटन उपरांत जेजेपी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
 
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निवेश के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है. प्रदेश में 28 हजार करोड़ का निवेश हुआ है, जिसके तहत राज्य में जहां एक ओर प्रगति के नए आयाम तो स्थापित हुए ही हैं, साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर हुई है. 

उन्होंने कहा कि अब तक अपनी 43 प्रतिशत घोषणाएं पूरी कर चुके हैं. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है तथा ओबीसी के प्रतिनिधित्व को 8 प्रतिशत किया गया है. 

इसके अलावा राशन डिपो में 30 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को आवंटित करने का प्रावधान किया गया है.
 
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है.रबी के सीजन को देखते हुए समूचे प्रदेश में लगभग 400 मंडियों और खरीद केंद्रों की स्थापना की गई है. आगामी एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का काम शुरू कर दिया जाएगा. 

सरकार द्वारा फसल बेचने के बाद किसानों को 72 घंटे के अंदर फसल की अदायगी कर दी जाएगी. इस विषय को लेकर संबंधित खरीद एजेंसियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं.
 
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है. गांवों में सामुदायिक केंद्र प्राथमिकता के आधार पर बनाए जा रहे हैं. 

पशुधन के बढ़ावे के लिए बजट को दोगुणा किया गया है तथा कृषि को लाभकारी बनाने के लिए एफपीओ को बढ़ावा देने का काम किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पूंडरी क्षेत्र के लिए अब तक 197 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिसके तहत सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू भी हो चुका है. 

इतना ही नहीं गुहला की सड़कों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं. अब इन क्षेत्रों की सड़कें चकाचक होंगी और यातायात की सुविधा बेहतर उपलब्ध होंगी. 
 
इस मौके पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में हरियाणा उत्कृष्ट प्रगति की ओर अग्रसर है. आने वाला समय युवा पीढ़ी का है. 

वहीं गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार कमेरे, किसान, युवाओं के साथसाथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा के क्षेत्र में सामूहिक तौर पर आगे बढ़ रही है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment