न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

बीसीसीआई अगले साल से शुरु कर सकता है महिलाओं का आीपीएल, गांगुली ने किया स्पष्ट

On: March 25, 2022 4:34 PM
Follow Us:


नई दिल्ली:
क्रिकेट के दिवानों के लिए ख़ुशख़बरी है. बीसीसीआई महिला क्रिकेट को लेकर एक बड़ा ऐलान कर सकता है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड साल 2023 से महिला आईपीएल का आयोजन करवा सकता है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है.

सौरव गांगुली ने शुक्रवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘इसे (पूर्ण महिला आईपीएल) एजीएम की मंजूरी की जरूरत होगी. हम अगले साल इसे शुरू करने की योजना बना रहे हैं. ’महिला आईपीएल शुरू नहीं करने के लिए आलोचना झेल रही बीसीसीआई को अगले सत्र में लीग शुरू करने के लिए एजीएम के मंजूरी की जरूरत होगी. 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

बोर्ड उद्घाटन सीजन में पांच या छह टीमों को शामिल करने की योजना बना रहा है. फरवरी में भी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में गांगुली ने कहा था कि महिला आईपीएल 2023 में शुरू किया जाएगा. 

इस सीजन महिला टीमों के बीच चार मैचआईपीएल कमिश्नर बृजेश पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सीजन में तीन महिला टीमों के बीच पुरुष आईपीएल प्ले-ऑफ के दौरान चार मैच होंगे. पटेल ने बैठक के बाद कहा, ‘प्लेऑफ के समय के दौरान तीन टीमों के चार मैच कराए जाएंगे.’

महामारी के कारण आईपीएल 2021 के दूसरे भाग को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था. जिसके चलते महिला टी20 चैलेंज आयोजित नहीं किए गए थे. हालांकि, 2020 में आईपीएल यूएई में आयोजित हुआ था, तब ट्रेलब्लेजर ने खिताब जीता था.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

पटेल के अनुसार महिला आईपीएल में पांच या छह टीमें होंगी, लेकिन फिर से इसके लिए आम सभा की मंजूरी की आवश्यकता होगी. महिला टी20  लिए सबसे संभावित स्थान पुणे है.मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जल्दआईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2023-2027 टर्म के लिए आईपीएल मीडिया अधिकार के मुद्दे पर भी चर्चा की. संचालन परिषद के एक सदस्य ने कहा, ‘जल्द ही इसके लिए टेंडर निकलेगा.

‘स्टार इंडिया ने 2018-2022 टर्म के लिए 16,347.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. इस लीग की लोकप्रियता दो नई टीमों के जुड़ने के साथ ही और बढ़ चुकी है. जिसके चलते यह संख्या आगामी पांच साल के टर्म के लिए 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

वैसे महिला क्रिकेट का आईपीएल शुरु होगा तो भारत की टीम और ज़्यादा मजबूत हो सकती है. हाल ही में चल रहे महिला विश्वकप में भारत को सेमीफाइन में पहुँचने के लिए दक्षिण अफ्रिका को हर हाल में हराना होगा. हालाँकि भारत ने ने इस विश्व कप में ठीक ठाक ही प्रदर्शन किया है. 

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment